मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस: क्वालीफायर-2 शुभमन गिल के शतक से गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया, अब क्वालीफायर-1 यानी सीएसके फाइनल में क्वालीफायर-2 यानी गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
अब देखना होगा कि गुरु याने एमएस धोनी और शिष्य याने हार्दिक पांड्या के इस महायुद्ध में ताज कौन ले जाता हैं। क्वालिफायर-2 में जैसे ही गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराते ही गुजरात टाइटंस के प्रशंसको का जबरदस्त सेलिब्रेशन देखने को मिला और फूल मस्ती करने लगे। आपको बता दे कि गुजरात टाइटंस नें लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
गुजरात टाइटंस नें शुक्रवार को याने (26 मई) के क्वालीफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब हुआ। गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 62 रन से जीत दर्ज करते हुये मुंबई इंडियंस को हराया। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
गुजरात टाइटंस नें 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाये। जवाब में उतरे मुंबई इंडियंस की टीम महज 18.2 ओवर ही खेल पाई और 171 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
दूसरे क्वॉलिफायर में शुभमन गिल का पंच।
मैच में शुभमन गिल के बल्ले से 129 रनों की बेहतरीन पारी निकली। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन की 16 पारियों में अब 60.79 की औसत से 851 रन बना लिए हैं।
गिल अब प्लेऑफ मुकाबलों में शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, ऋद्धिमान साहा, शेन वॉटसन, जोस बटलर और रजत पाटीदार यह कारनामा कर चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- Mahendra Singh Dhoni IPL 2023: